हिंदी कविता, हिंदी प्रेरणादायक कविता, हिदी मुहावरे, Uncategorized 🖊आकाश को छू लोगे ✌ आकाश को छू लोगे,गर पिंजरा तोडो तो| जीवन को जी लोगे, गर पिंजरा तोडो तो| पर्वत ,खेतों ,खलिहानों को देखोगे , पलकों को खोलो तो| अगली पिछली बातोंके लिए समय नही है| अभी ही निर्णय लॆना है| देश का नव निर्माण करोगे, इस दुर्बल मन को समझाऒ तो| देव प्रसन्न हो जायेंगे तुमसे ,मंदिर के पट खुल जायेंगे |पूजा के फूल उठाओ तो| सीढी पूरी चढ जाओगे, हिम्मत से एक कदम उठाओ तो | थक जाना ,तो रुक जाना |थक जाना ,तो रुक जाना ; लेकिन तुम हो कठिन तपस्वी |साधना को छोड ना देना बीच में| पूरी कर लोगे प्रतिज्ञा; हाथ उठाओ तो| रात देख कर डरो नहीं, सूरज तो आने वाला है| किरणें प्रकाशित कर जायेंगी तुमको | थमो नहीं, उडने की ठानो| आकाश को छू लोगे, गर पिंजरा तोडो तो| हॅस हॅस कर ठहाके लगाओगे , जश्न सफलता का मनाओगे; थोडासा अपने होठों को फैलाओ तो| आकाश को छू लोगे, गर पिंजरा तोडो तो| 31st मई 202116th नवम्बर 2021 unnatvichar 🖊 संगीता मिश्रा✌ पढ़ना जारी रखें 🖊आकाश को छू लोगे ✌ आकाश को छू लोगे,गर पिंजरा तोडो तो| जीवन को जी लोगे, गर पिंजरा तोडो तो| पर्वत ,खेतों ,खलिहानों को देखोगे , पलकों को खोलो तो| अगली पिछली बातोंके लिए समय नही है| अभी ही निर्णय लॆना है| देश का नव निर्माण करोगे, इस दुर्बल मन को समझाऒ तो| देव प्रसन्न हो जायेंगे तुमसे ,मंदिर के पट खुल जायेंगे |पूजा के फूल उठाओ तो| सीढी पूरी चढ जाओगे, हिम्मत से एक कदम उठाओ तो | थक जाना ,तो रुक जाना |थक जाना ,तो रुक जाना ; लेकिन तुम हो कठिन तपस्वी |साधना को छोड ना देना बीच में| पूरी कर लोगे प्रतिज्ञा; हाथ उठाओ तो| रात देख कर डरो नहीं, सूरज तो आने वाला है| किरणें प्रकाशित कर जायेंगी तुमको | थमो नहीं, उडने की ठानो| आकाश को छू लोगे, गर पिंजरा तोडो तो| हॅस हॅस कर ठहाके लगाओगे , जश्न सफलता का मनाओगे; थोडासा अपने होठों को फैलाओ तो| आकाश को छू लोगे, गर पिंजरा तोडो तो|