अर्थ -अनपढ़ , निरक्षर होना, पढ़ा लिखा ना होना|
स्पष्टीकरण- कभी-कभी हम किसी इंसान से किसी विषय के बारे में बातचीत करते हैं तो उस इंसान को उस विषय के बारे में कुछ भी समझ नहीं होती है| तब हम कहते हैं कि उसके लिए काला अक्षर भैंस बराबर है| अधिकतर यह मुहावरा पढ़ाई लिखाई के बारे में ही उपयोग किया जाता है; ज्यादातर यह मुहावरा लोगों के लिए तब उपयोग किया जाता है, जब लोग पढ़ाई लिखाई की बातों को , समझने के योग्य नहीं होते हैं|
वाक्य प्रयोग- १ – मीना की छोटी बहन गणित में बहुत होशियार है, परंतु मीना के लिए तो काला अक्षर भैंस बराबर है|
२ -चंदन पैसे का लेन देन नहीं कर पाता है उसके लिए काला अक्षर भैंस बराबर है|
