सर आंखों पर बिठाना

सिर आंखों पर बिठाना- अर्थ बहुत मान सम्मान देना|बहुत महत्व देना|

स्पष्टीकरण

किसी इंसान को बहुत मान सम्मान देना या किसी इंसान की बातों को बहुत अधिक महत्व देना| कभी-कभी हम जिस इंसान को पसंद करते हैं उसे और उसकी बातों को बहुत अधिक महत्व देते हैं|

१ – ससुराल में शीला को सास ने सर आंखों पर बिठा कर रखा है |

२भारत की प्राचीन परंपरा है कि पत्नियां पति को सर आंखों पर बिठा कर रखती हैं|

३-बिट्टू जब भी नानी के घर रहने जाती है; नानी उसे सर आंखों पर बिठा कर रखती हैं|