संकल्पसे सफलता, अब होगी श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा ।

प्रभु की कृपा भयउ सब काजु|

जन्म हमार सुफल भा आजु॥

एक दृढ़् संकल्प बड़े से बड़े सफल परिणाम देता है|

भारत के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को न्याय मिला |भक्तों ने भगवान को स्थापित करने का बीड़ा उठाया |सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बन रहा है | श्रद्धालुओं की कल्पनाओं में बसा हुआ वह मंदिर अब बहुत जल्दी वास्तविकता का रूप ले रहा है | राजा राम की अयोध्या नगरी के आध्यात्मिक और आर्थिक विकास के नए नए रास्ते खुल गए हैं|

रामायण के हर अध्याय में हमें यह पढ़ने मिलता है कि भगवान राम ने अपने सभी कर्तव्यों को पूरा करने का संकल्प लिया और उसे सफलतापूर्वक पूर्ण किया|

भगवान राम ने अपने जीवन काल में आदर्श मूल्यों को दर्शाया था |उन्होंने माता सीता को रावण की लंका से छुड़ाने के लिए समुद्र पर सेतु का निर्माण कर दिया| यह कार्य कोई साधारण इच्छाशक्ति वाला मनुष्य नहीं कर सकता थाा|

यह राम मंदिर भगवान राम के जीवन मूल्यों को पूरे विश्व में प्रचार और प्रसार करने का एक बड़ा माध्यम बने| यही हमारा अगला संकल्प होना चाहिए|

जय श्री राम|

2 विचार “संकल्पसे सफलता, अब होगी श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा ।&rdquo पर;

टिप्पणियाँ बंद कर दी गयी है।