आंखें दिखाना- आंखों से डराना |
स्पष्टीकरण– कई बार लोग शब्दों का प्रयोग ना करके दूसरों को आंखों से डराते हैं |उन्हें डांटने के बदले इशारे से समझाते हैं कि वे सामने वाले से नाराज हैं उसे सुधारने के लिए इशारा कर रहे हैं |अक्सर लोग अपने से छोटों को गलती करने पर मेहमानों के सामने आंखें दिखाते हैं| मुख्य रूप से इस मुहावरे का प्रयोग तभी किया जाता है जब हम सामने वाले की हरकत से अप्रसन्न होते हैं |अपनी अप्रसन्नता व्यक्त करने के लिए लोग आंखें दिखाते हैं|
वाक्य प्रयोग-१- मेहमानों के सामने बदमाशी करने पर जेठालाल टप्पू को आंखें दिखाने लगे|
२- प्रधानाध्यापक के कक्षा में प्रवेश करते ही शिक्षक ने बच्चों को आंखें दिखा कर शांत किया |
३-बैंक में मैनेजर के प्रवेश करते ही क्लर्क ने बातें करते हुए 2 कर्मचारियों को आंखेंदिखाई|
